पिथौरागढ़। युवा उत्तराखंड रोजगार एवं उद्यमिता की ओर पिथौरागढ़ डिग्री कालेज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित युवाओं को किया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील उद्यमियों ने स्वरोजगार के लिए मौजूद संसाधनों की जानकारी दी, जिनके माध्यम से युवा स्वरोजगार शुरू कर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में पिथौरागढ़ महाविद्यालय, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक सहित तमाम विद्यालयों के 1200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया ने कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्व से अवगत कराया।
- ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसडीएम मुनस्यारी केएन गोस्वामी, महाविद्यालय के प्राचार्य डा.डीएस पांगती, डा.बीएम पांडेय, डा.एचसी पांडेय, जिला सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत, मूनाकोट स्कूल की प्रधानाचार्य चेतना चौहान, केएम पांडे, मुकुल सिंह मेहता, जिला प्रबंधक दिनेश वर्मा, राजेश पंत, कैलाश भट्ट आदि थे।
फोटो- 06पीटीएच 17पी-