फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया के मंदिरवा में दीपक वारूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। रविवार को कुमाऊं भर के बैठकी होली के होल्यारों ने महाकाली मंदिर में राग रागनियों की फुहार बरसाई। वर्ष 1989 से मां महाकाली के मंदिर में प्रतिवर्ष पिथौरागढ़ के जगदीश चंद्र पुनेड़ा के निर्देशन में बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नैनीताल से आए निधि जोशी ने राग पीलू में बांसुरी की धुन लागी की तान छेड़ी। पिथौरागढ़ के गजेंद्र अधिकारी ने राग यमन में मैया के मंदिरवा में दीपक वारूं की सुंदर प्रस्तुति दी। सुरेश कर्नाटक ने राग काफी में सैया तू प्रीत न जाने की तान छेड़ी। शंकर पंत ने राग धमार में सब गोपियन संग रास रचाने आए, सुनील पांडे ने चल गुईंयांआज खेलें होरी, नैनीताल के खुशाल रावत ने ऐसी रंग दीजो चूनर रमेश जोशी ने ढूंढत बृज गली सारी की प्रस्तुति दी।

गंगोलीहाट के विरेंद्र रावल ने छाड़ो मोरा अचरा, जर्नादन पांडे ने सखी आज नंद नंदन, नारायण दत्त जोशी ने होरी को खिलाड़ी खेलत है मुरारी, योगेश पांडे ने ढोलिया ढोल बजाओ की प्रस्तुति दी। तबले पर संगत नैनीताल के नवीन बेगाना, पिथौरागढ़ के भुवन पांडेय, रवि कुमार, रमेश चंद्र जोशी ने संगत दी। कपिल नेगी, पप्पू रावल, शंकर रावल, कैलाश सिंह, हरीश बोरा, मोनू वर्मा, बसंत पंत, मनोज उप्रेती, भगवत रावल आदि ने बैठकी होली का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें