पिथौरागढ़। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजनों की सहायता के लिए कई संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
आइडियल पब्लिक स्कूल ने भी जवानों के परिजनों के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि जुटाई है। स्कूल के प्रबंधक रमन सेठी ने बताया कि विद्यालय द्वारा शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने पाकिस्तान द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने को भी सेना की जीत बताया। रमन सेठी ने कहा कि विद्यालय ने शहीदों के परिवारों के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि जुटाई है। जिलाधिकारी के माध्यम से यह धनराशि उनके परिजनों को भेजी जाएगी। उधर, राजकीय शिक्षक संघ की राइंका सिंगाली इकाई ने पुलवामा में शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 12500 की आर्थिक मदद भेजी है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने बताया कि अन्य विद्यालय इकाइयों से भी सहायता राशि भेजी जाएगी।