फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 40 से अधिक वाहन चालकों की आंखों की जांच कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन, चिकित्सा विभाग और पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को व्यावसायिक वाहन चालकों का जिला चिकित्सालय में नेत्र परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


नेत्र सर्जन डॉ.कैलाश बृजवाल ने 40 से अधिक वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया। इसके बाद परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, जनपद पुलिस ने संयुक्त रूप से ऐंचोली स्थित एशियन एकेडमी में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय बताए। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, प्रभारी यातायात दरबान सिंह मेहता एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने यातायात के नियमों की जानकारी दी।

छात्र-छात्राओं और उपस्थित शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई। साइबर क्राइम सैल से आरक्षी अरविंद कुमार ने सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्म प्रदर्शित की। यातायात सुरक्षा से संबंधित पर्चे भी बांटे। महेश चंद्र तिवारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कांस्टेबल भुवन राय, पूरन राम, राजेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार, शिव बहुगुणा, विजय पाल, महेंद्र सिंह तथा सोहन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें