पिथौरागढ़। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका सभागार में स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल दोनों स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि मोस्टामानू का 13 डेस्टीनेशन के अंतर्गत चयन किया गया है। भविष्य में यहां पर्यटन सुविधाओं में इजाफा होगा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भाजपा उपाध्यक्ष केदार जोशी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, गिरीश जोशी, महेंद्र लुंठी, वीरेंद्र बोहरा, गोपू महर, राकेश देवलाल, राजेंद्र भट्ट, गणेश भंडारी, महिमन कन्याल, मीना बिष्ट, भगवती पुनेठा, भारती पांडेय, पुष्पा उप्रेती आदि थे। ब्यूरो
हवाई सेवा शुरू करने के हो रहे प्रयास
पिथौरागढ़। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नैनीसैनी पट्टी से हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिंडन एयरबेस से भी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। साथ ही स्पाइस जेट आदि कंपनियों से वार्ता कर भविष्य में टी-3 एयर कनेक्टिविटी के लिए प्रयास हो रहे हैं।