फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसु और महावीर स्वामी की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर में महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु और महावीर स्वामी की जयंती मनाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में विज्ञान प्रदर्शनी हुई, इसमें विभिन्न मॉडल, चार्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। मॉडल में विजय बिष्ट ने पहला, रजत खड़ायत ने दूसरा, आकांक्षा हिचारी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


चार्ट में कनक वाल्मीकि ने पहला, मोहित कापड़ी ने दूसरा, मोहित पंत और सागर कोरंगा ने तीसरा स्थान पाया। आचार्य भाष्कर दत्त उपाध्याय ने विज्ञान विषय की उपयोगिता और उपकरणों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। संचालन दिगंबर दत्त कापड़ी ने किया। विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम में प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।

जगदीश चंद्र बोस और महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान गौरी दत्त जुकरिया, रणजीत सिंह, भावना भट्ट, मंजू पांडेय, प्रियंका भट्ट, पूर्णिमा भंडारी, दीपा चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें