फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया इंफैंट्री दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में एकता शक्ति बटालियन ने महाराज के पार्क में इंफैंट्री दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे।

ब्रिगेड कमांडर पंचशूल ब्रिगेड रंजन मलिक (सेना मेडल) ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिकों की ओर से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विनोद चंद (सेना मेडल) ने पुष्प चक्र अर्पित किए। इंफैंट्री दिवस के बारे में बताते हुए कहा गया कि देश की स्वतंत्रता के तुरंत बाद पाकिस्तान ने कबाइलियों की मदद से जम्मू-कश्मीर पर अतिक्रमण कर दिया। जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से मदद मांगी। 27 अक्तूबर 1947 को भारतीय सेना की शूरवीर पलटन (प्रथम सात रेजीमेंट) को कश्मीर भेजा गया। पलटन ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तानियों को खदेड़ा। तब से प्रतिवर्ष 27 अक्तूबर को इंफैंट्री दिवस मनाया जाता है। ब्रिगेड कमांडर रंजन मलिक ने सेवारत सैनिकों, अधिकारियों, अवकाश प्राप्त अधिकारी, जवानों को इंफैंट्री दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा। गौरव सेनानी कल्याण समिति ने 71 वां इंफैंट्री दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर 1947 में शहीद हुए इंफैंट्री के जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई है। समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड कै. भानी चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कै. उत्तम चंद, कै. हरश चंद्र कापड़ी, सूबेदार बुद्धिबल्लभ पांडेय, नायक पुष्कर कापड़ी, सूबेदार माधव सिंह, कै.मोहन चंद, परमानंद कापड़ी, चंद्रशेखर चंद, राजेंद्र चंद, विक्रम सिंह खाती, विरेंद्र रजवार, मोहन भट्ट, कविंद्र समेत काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें