फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे राजा कैसा करे ना मानूंगी मैं तेरी बात...

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक जाख, बिषाड़ के साथ ही अस्कोट में रामलीला जारी है। गणाईगंगोली में रामलीला संपन्न हो गई है। यहां राम दरबार की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन


जाख की रामलीला में राम राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष वनवास का वरदान मांगने के लिए रानी कैकई को कहती हैं। इस पर कैकई कोप भवन में जा बैठती है। राजा दशरथ कैकई को समझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह नहीं मानती। मुख्य अतिथि कैलाश सिंह थे।

बिषाड़ की रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के विवाह के साथ ही कैकई के कोप भवन में जाने की लीला दिखाई गई। राजा दशरथ कैकई को समझाते हैं। कैकई कहती है-चाहे राजा कैसा करे ना मानूंगी मैं तेरी बात। जो वनवास राम ना जाए, कर दूंगी प्राणों का घात।
विज्ञापन

गंगोलीहाट। यहां मेघनाद, रावण वध की लीला दिखाई गई। शुक्रवार शाम को नगर में राम दरबार की झांकी निकाली। लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया।

गणाईगंगोली। राम राज्याभिषेक के साथ गणाईगंगोली की रामलीला संपन्न हो गई है। राम-भरत मिलाप का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला में अभिनय करने वाले पात्रों को पारितोषिक बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें