कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना क्षेत्र केध्वज मंदिर में पूजा अर्चना के लिए दूर दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के भोजन और रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने सोमवार को जयंती मंदिर पहुंचकर बिस्तर, बर्तन और गैस सिलेंडर की व्यवस्था की।
सतगढ़ गांव के शीर्ष पर स्थित जयंती मंदिर में वर्ष भर श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहता है। नवरात्र, अन्य अवसरों पर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु रात्रि में यहीं पर रुकते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया। उन्होंने मंदिर में कामकाज के लिए अपनी ओर से एक व्यक्ति को भी नियुक्त किया है।
उन्होंने मुख्य पुजारी पुष्कर धामी को अन्य कार्यों के लिए भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्होंने देवदार के पौधों का रोपण किया और भविष्य में मंदिर परिसर में हर्बल गार्डन बनाने की बात कही। इस अवसर पर दीवान सिंह धामी, चंद्रोमोहन पांडेय, श्याम सिंह, चंद्र प्रकाश, तेज विश्वकर्मा, पंकज धामी, दलीप सिंह, दान सिंह, हर सिंह, ध्वज मंदिर के महंत, बाबा सीताराम, ब्रह्मानंद आदि मौजूद थे।