फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन की अनियमितता पर भड़के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आंबेडकर छात्रावास में भोजन की अनियमितता पर छात्र एक बार फिर भड़क गए। परीक्षाएं सिर पर हैं और भोजन देरी से मिल रहा है। इससे गुस्साए छात्रों ने ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे छात्रावास के छात्रों ने अपने गुस्से का इजहार किया। कहा कि मेस के संचालन मेें अनियमितता बरती जा रही है। दिन में दो बार ही भोजन बनाया जा रहा है। भोजन की आपूर्ति का समय भी अनियमित है। महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच देरी से भोजन मिलने से छात्रों को परेशानी हो रही है। परीक्षा छूटने के डर से छात्रों को आवास से खाली पेट निकलना पड़ रहा है।

छात्रावास की मेस में अनियमितता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छात्र मीनू के मुताबिक भोजन न देने और घटिया गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। छात्रों ने प्रशासन से मेस की व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान किशोर कुमार, प्रकाश, कमलेश, दीपक, चंद्र प्रकाश, गणेश, विनोद, कपिल, भरत, राजीव, रोहित, प्रदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें