पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पुत्री नमिता पंत ने मेहंदी से पहले उल्का देवी वाटिका में एक पौधा धरती मां के नाम अभियान के तहत शिलिंग (वर्ड कान्फ्रेंस ट्री) का पौधा रोपा। कुमाऊं मंडल विकास निगम आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर नमिता ने परिजनों के साथ उल्का देवी वाटिका पहुंचकर पौधरोपण किया।
नमिता के परिजनों ने पौधे की सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण में नमिता की मां चंद्रा पंत, भाई गौरव पंत, सौरव पंत, मंदिर के पुजारी कंचन पुनेठा, माली हर सिंह रावल, दीपक बिष्ट, पद्म सिंह, अजय धामी आदि मौजूद थे। आर्मी अफसर नमिता का विवाह 10 मार्च को हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र त्रिपाठी के पुत्र नीरज के साथ रामनगर में होना है। नमिता की रविवार को मेहंदी की रस्म थी।