फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साधन समिति के सचिवों की कलमबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सचिवों ने वेतन विसंगति, नियमितीकरण समेत कई मांगों के पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। धरनास्थल पर हुई सभा में साधन समिति सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि लगातार मांग उठाने के बाद भी मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी से सचिव हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार और विभाग उनकी सुध नहीं ले रहा है। कहा कि अगले चरण में देहरादून के परेड ग्राउंड में धरने का कार्यक्रम है। परिषद के जिला महामंत्री भरत सिंह ने दावा किया कि हड़ताल के कारण जिले की सभी 112 समितियों में ताले लटक गए हैं। समितियों में बचत, लेनदेन, उर्वरक वितरण और अन्य काम ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें