धरमघर (पिथौरागढ़)। बिजली विभाग ने बिल की बकाया राशि जमा न करने पर वन विभाग कार्यालय धरमघर, पटवारी चौकी पांखू, पटवारी चौकी बेड़ीनाग समेत क्षेत्र में 25 कनेक्शन काट दिए हैं। यूपीसीएल के अवर अभियंता हेम कुमार ने बताया कि धरमघर टेलीफोन एक्सचेंज, जिला सहकारी बैंक ने संयोजन नहीं काटने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। समय पर बिल जमा नहीं किया तो इन संस्थानों के भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बताया कि वन विभाग पर 72000 रुपये का बकाया चल रहा है, अन्य महकमों के पास भी हजारों रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि बिल जमा न करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।