फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए मजदूरों को फिर से काम पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 50 वर्ष से अधिक उम्र के जिन 60 मजदूरों को काम से हटाया था, उनको केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा की पहल पर फिर से वापस ले लिया गया है। सभी मजदूर 60 वर्ष तक काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


बताया गया कि बीआरओ ने पिछले दिनों एक आदेश जारी कर 50 वर्ष से अधिक उम्र के मजदूरों को काम से हटाने का फैसला लिया था। साथ ही मुनस्यारी, धारचूला और डीडीहाट में काम कर रहे ऐसे 60 मजदूरों की सेवाएं समाप्त कर दी। सीमांत मजदूर संघ के संरक्षक जगत मर्तोलिया ने मजदूरों के सामने पैदा हो रहे आर्थिक संकट की जानकारी केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री के सामने रखी।

टम्टा ने बीआरओ के मुख्य अभियंता से बात की और निकाले गए मजदूरों की सेवा बहाल करने को कहा। मुख्य अभियंता की ओर से यहां साइड इंचार्ज को यह आदेश मिल गया है और निकाले गए मजदूरों को फिर से काम पर रख दिया है। टम्टा ने कहा कि मजदूर 60 वर्ष तक काम करते रहेंगे। भविष्य में किसी को भी उम्र के आधार पर काम से नहीं हटाया जाएगा। काम पर बहाली होने से मजदूरों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें