फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली टैक्सी यूनियन गंगोलीहाट के चुनाव संपन्न हो गए हैं। उमेश भट्ट यूनियन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। संजू जरमाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। दो ही पदों पर चुनाव हुए थे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल की देखरेख में हुए चुनाव में उमेश भट्ट को 77 मत मिले, बब्लू पांडे को 68, नरेश बोरा को 64 मत प्राप्त हुए। चार मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर संजू जरमाल विजयी हुए हैं। उन्हें 111, संतोष बोरा को 95 मत मिले। 7 मत निरस्त किए गए। सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान हुआ। 230 मतदाताओं में से 213 ने मतदान किया। निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने अबीर, गुलाल लगाकर खुशी जताई और विजय जुलूस निकाला।

टैक्सी यूनियन के नव निर्वाचित अध्यक्ष भट्ट ने जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही है। चुनाव संपन्न कराने में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश धानिक, उपाध्यक्ष संजय रावल, महासचिव केशर सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश उप्रेती, किशन भंडारी, हेम पंडा, दिनेश बिष्ट, मुन्ना भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें