फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटोली मोटर मार्ग का कार्य शुरू होने से ग्रामीण उत्साहित

विज्ञापन
बारहमासी सड़क पर मटेला के पास गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लंबे समय से उठ रही डीडीहाट-सिटोली मोटर मार्ग की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। डीडीहाट से सटोली के लिए मोटर मार्ग कटिंग का कार्य सोमवार को शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बताया कि इसके लिए जिला योजना से चार लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इससे करीब 800 मीटर सड़क बनेगी। शेष सवा किमी लंबी सड़क बनवाने के लिए भी विधायक विशन सिंह चुफाल प्रयासरत हैं। डीडीहाट से सिटोली के लिए मोटर मार्ग की मांग लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्र के लोग कई बार मोटर मार्ग के लिए आंदोलन कर चुके हैं। क्षेत्र में फल, सब्जी, दुग्ध आदि का काफी अच्छी मात्रा में उत्पादन होता है लेकिन सड़क न होने के कारण क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिटोली से डीडीहाट बाजार तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। सिटोली के सरपंच मनीष बोरा ने विभाग से मोटर मार्ग के पहले चरण का कार्य शीघ्र पूरा करने की अपील की है। कहा कि पहले चरण का कार्य पूरा होते ही मोटर मार्ग में डामरीकरण के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें