फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का निर्माण रुकने से व्यापारियों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के सिल्थाम चौक के पास बन रहे शौचालय का निर्माण कार्य रुकने से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और डीएम से मुलाकात की। डीएम सी रविशंकर ने व्यापारियों को बताया कि इस शौचालय को हाइटैक बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन


इसके प्रथम तल पर पुरुष शौचालय और दूसरे तल पर महिला शौचालय बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन निर्माण एजेंसी और ठेकेदार ने इस प्रस्ताव के अनुसार काम नहीं किया, इसी कारण शौचालय का निर्माण रोका गया। अब जनभावना को देखते हुए और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, लेकिन इसी के आसपास हाइटैक शौचालय का निर्माण भी जरूर किया जाएगा।

उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि सिल्थाम चौक के आसपास शौचालय न होने से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक शौचालय का निर्माण तो शुरू किया गया था, लेकिन उसके निर्माण में भी रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


बहरहाल, डीएम से मिले आश्वासन के बाद व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि समस्या का जल्दी समाधान हो जाएगा। प्रदर्शन में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, तपोधन कापड़ी, योगेश मखौलिया, राकेश पुनेड़ा, संतोष पांडे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें