फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों ने सहारा इंडिया के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सहारा इंडिया बैंक से जमा धन का भुगतान न होने का विरोध पिथौरागढ़ में भी शुरू हो गया है। मंगलवार को खाता धारकों ने बैंक के सामने प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू करने के साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


समाजसेवी नम्रता बोहरा के नेतृत्व में सहारा इंडिया के कार्यालय पहुंचे लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। कहा कि जिन लोगों को वर्ष 2016 में भुगतान हो जाना चाहिए था, उन्हें जुलाई 2018 में भुगतान करने की बात कही जा रही है। लोगों को उनकी ही जमा पूंजी नहीं मिल पा रही है। इन लोगों ने सहारा इंडिया के प्रबंधक बीएल यादव से मुलाकात कर रोष जताया।

कहा कि यदि जल्द खाताधारकों का भुगतान नहीं हुआ तो सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बैंक प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। प्रदर्शन में भावना जोशी, एचएम जोशी, गायत्री बिष्ट, हंसी कार्की, पुष्पा देवी, रेणुका बिष्ट, दिनेश पंत आदि मौजूद थे। उधर, सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक बीएल यादव का कहना था कि न्यायालय के प्रतिबंध के कारण विलंब हो रहा है। देर से भुगतान होने पर ब्याज भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें