फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल, सब्जी उत्पादक बोले उद्यान विभाग का विलय मत करो

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के फल, सब्जी उत्पादकों ने उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय करने का विरोध किया है। कहा है कि यदि सरकार जबरन ऐसा करती है तो फल, सब्जी उत्पादक आंदोलन छेड़ देंगे। रिंगूनिया के फल, सब्जी उत्पादक त्रिलोक सिंह सामंत, पूरन सिंह सामंत, दान सिंह, तल्ला भेंसकोट के मंगल सिंह, हुपली के रतन सिंह, भैंसखाल के हीरा सिंह, गोविंद सिंह, क्वीटी के जीवन सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि पहाड़ के किसान उद्यान विभाग के भरोसे ही फल, सब्जी का उत्पादन कर जीवनयापन कर रहे हैं।
विज्ञापन



यहां के लोग वर्ष 1962 से फल, सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं। उद्यान विभाग के प्रयासों से तल्लाजोहार क्षेत्र फल पट्टी के रूप में विकसित हुआ है। इलाके में लीटी के 25000 पौधे उद्यान विभाग के सहयोग से लग चुके हैं। उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय किया जाता है तो इसके घातक परिणाम भुगतने होंगे। पहाड़ में कृषि नहीं उद्यानीकरण से लोग लाभान्वित होते हैं। इस बात का ध्यान सरकार को रखना होगा। इन लोगों ने सरकार से उद्यान विभाग के विलय का फैसला वापस लेने की मांग की है। कहा है कि यदि सरकार जबरन यह काम करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें