धौलाकोट में तार टूटने बिजली की सप्लाई भंग
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट के धौलाकोट क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान बिजली के तार टूटने से बिजली सप्लाई तो भंग हो गई। पेड़ों में करंट फैल गया। सोमवार को चारा लेने गई चार महिलाओं का करंट लगा। महिलाएं घास लिए बगैर ही घर लौट गईं।
तेज बारिश के दौरान रविवार को धौलाकोट में बिजली के तीन तार टूट गए। टूटे तार पेड़ों पर झूल रहे हैं। तब से इलाके की बिजली आपूर्ति भंग है। सोमवार सुबह उस समय लोग दिक्कत में आ गए जब पेड़ों को छूने में लोगों को करंट लगने लगा। धौलाकोट के उप प्रधान देवेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार की सुबह घास लेने गई आशा पाल, पुष्पा मुनौला, बसंती देवी, पार्वती देवी को करंट लगा। पेड़ों में लाइन टच हो रही है। सूचना देने के बाद भी तारों की मरम्मत नहीं की जा रही है। लापरवाही की हद ये है कि बिजली की सप्लाई भी नहीं काटी गई है। बिजली की सप्लाई चालू होने से लोग करंट की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की लाइन पेड़ों से होकर गुजरती है। पेड़ों की छंटाई भी ऊर्जा निगम ने नहीं की है। आपस में तार मिलने से इलाके में अक्सर लो वोल्टेज की समस्या रहती है। कहा कि निगम की लापरवाही से कभी भी कोई हादसा हो सकता है, जिसके लिए निगम जिम्मेदार रहेगा। यूपीसीएल के एसडीओ डीएस निर्खुपा का कहना है कि तार टूटने की सूचना मिली है। लाइन काट दी गई है। मरम्मत के लिए कर्मचारी भेजे जा रहे हैं।
पेड़ों में झूल रहे टूटे तार, लोगों को लग रहा करंट