प्रस्तावित ट्रैकिंग के लिए अभ्यास करते एसएसबी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी का 50 सदस्यीय दल धारचूला से नाभीढांग तक 114 किलोमीटर की ट्रैकिंग करेगा। यह अभियान 14 जनवरी को धारचूला से शुरू होगा।
एसएसबी 11वीं वाहिनी के सेनानी राजेश ठाकुर ने बताया कि इस ट्रैकिंग अभियान को करने का मुख्य उद्देश्य सीमा की रक्षा पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाना, भारी हिमपात के बीच ड्यूटी दे रहे जवानों का हालचाल जानना और भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जानकारी हासिल करना है। एसएसबी के सीमांत मुख्यालय रानीखेत के निर्देश पर आयोजित इस ट्रैकिंग अभियान में 50 जवान और अधिकारी शामिल होंगे।
इस दल की सफलता के लिए जवान रोज 25 से 30 किमी की कठिन चढ़ाई वाले स्थानों पर अभ्यास कर रहे हैं। अभियान दल को एसएसबी के डीआईजी एसके ध्यानी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उप सेनानी ललित साह दल में शामिल होने वाले जवानों को अभ्यास करा रहे हैं।