फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग को रिमझिम बारिश ने किया फीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत में अचानक हुई बारिश ने होली के रंग को फीका कर दिया। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर से हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में लोगों को अभी भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बुधवार को सुबह आसमान साफ था और गुनगुनी धूप खिली। दोपहर दो बजे बाद आसमान घने और काले बादलों से पट गया। इस बीच बादलों की गड़गड़ाहट के बीच रिमझिम फुहारें पड़ीं। इससे होली में मस्त होल्यारों के रंग में खलल पड़ गया। होली का अंतिम दिन होने के चलते गांवों में होल्यार गाने में मस्त थे।

बारिश के चलते होल्यार भीगने से बचने की जुगत में लग गए। बारिश ने बाजार में हुड़दंग मचा रहे युवाओं के उत्साह को भी ठंडा कर दिया। मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा चोटियों पर हिमपात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें