फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस बाजार में दुकान खाली कराने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस बाजार स्थित डेयरी की दुकान खाली कराने से दुकानदार और थरकोट के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने दुकान आवंटित कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में राजेंद्र सिंह निवासी थरकोट ने कहा है कि वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें सरस बाजार टकाना में दुकान आवंटित की थी। इस दुकान में वो डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद का कार्य कर रहे थे। इससे उनके साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार मिला हुआ था।

उक्त दुकान में भगवती समूह के अंतर्गत कई डेयरी उत्पादों का कार्य जाता है। वर्तमान में उक्त दुकान को उनसे खाली करा कर मुर्गी पालक को दे दी गई है। इसके चलते उन्हें और दुग्ध उत्पादकों को दूध सड़क पर बेचना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र दुकान आवंटित कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में माधवी देवी, कलावती देवी, पार्वती, ममता, गंगा, नरुली देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें