फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर माने मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पांखू स्थित कोटगाड़ी मंदिर में न्याय की मांग को लेकर अनशन में बैठे मनोज कुमार निवासी बंगापानी उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर मान गए हैं।

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ मनोज कोटगाड़ी मंदिर में नंगे बदन बिच्छू घास के आसन पर अनशन में बैठे थे। एसडीएम गंगोलीहाट सौरभ गहरवार को इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनोज कुमार से लगभग दो घंटे वार्ता कर विस्तृत जानकारी ली। मनोज ने पूर्व के एक मामले में उन्हें झूठे आरोप में फंसाने की बात कही। कहा कि पुलिस ने उनका मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न किया। इससे उनका कान भी खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खुद के मानसिक और आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई। कहा कि जिन कर्मचारियों ने उनका उत्पीड़न किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर एसडीएम ने मनोज की मांगों पर पर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। मनोज ने फिलहाल आमरण अनशन को स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान तहसीलदार भगवती प्रसाद पांडे, नारायण सिह दशौनी, कानूनगो गोकुलनाथ गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक रवींद्र जोशी, विपिन पाठक, संजीव दशौनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें