फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली भी नहीं आएगी सीमांत के 200 तोकों में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के 200 तोक इस बार भी दीपावली में रोशन नहीं हो पाएंगे। लंबे समय से यहां के ग्रामीण बिजली आने की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


विकासखंड विण के नौ, मूनाकोट के 12, कनालीछीना के 11, गंगोलीहाट के 22, बेड़ीनाग के सात, मुनस्यारी के 53, धारचूला के 27, डीडीहाट के 59 तोक अब तक बिजली से वंचित हैं। इन तोकों को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत विद्युतीकृत किया जाना है। तोकों को विद्युतीकृत करने का काम तो किया जा रहा है, लेकिन यह धीमी गति चल रहा है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि 200 में से अभी 30 तोकों में बिजली पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इनमें से कुछ गांव दीपावली में रोशन हो सकते हैं। बेड़ीनाग के गड़तिर, छेरीभरोली, थर्प, कुल्यार, काली विनायक, कनेड़ा, पाताल, गंगोलीहाट के बड्यूरा, दानू, डीडीहाट के मड़, नौधर, चौबाटी, देउपानाली, संता, लधरा, कनालीछीना ब्लॉक के बिरखम, स्यूरा, तौड़ा, घटखोला, पंतसेरा, चौरा, रावतगांव, सांगड़ी तल्ली, पारीखेत और मूनाकोट के कैलाखान, नगथल, ओखलाखोला, ड्योड़ा, पल्ली, सिमखोला, हरतोला, कनाबड़, संगटा, मड़ तोकों में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली से वंचित सभी तोकों को मार्च 2019 तक विद्युतीकृत करने का लक्ष्य है। 30 तोकों को विद्युतीकृत करने के बाद शेष तोकों में कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें