फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका रोड़ीपाली में शिक्षकों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज रोड़ीपाली में शिक्षकों की कमी से नौनिहालों का भविष्य अधर में हैं। इससे चिंतित प्रधानों एवं ग्रामीणों ने डीएम और मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि विद्यालय में 10 प्रवक्ताओं के स्थान पर केवल दो ही कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य का पद भी दो वर्षों से रिक्त है। विद्यालय में एक बाबू तैनात है, जिसे खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में बैठाया गया है। कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।

बताया कि प्रवक्ता भौतिकी, रसायन, गणित, हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, संस्कृत आदि पद रिक्त हैं। ज्ञापन में सौंपने वालों में प्रधान रोड़ी भावना बिष्ट, पाली दिनेश बसेड़ा, बीडीसी सदस्य भावना देवी, गजेंद्र सिंह, देवराज सिंह, राहुल बसेड़ा, कृष्ण कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें