फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसौली ने स्पोर्ट्स स्टार को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ के प्रथम चेयरमैन स्वर्गीय खीम सिंह सौन की स्मृति में जिला फुटबॉल संघ और नगर पालिका द्वारा प्रायोजित प्रथम चेयरमैन कप के फुटबॉल प्रतियोगिता में कुसौली की टीम ने स्पोर्ट्स स्टार को 3-2 से हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


कुसौली की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पूर्व कुसौली की ओर से पहला और दूसरा गोल सुमित ने किया। कुछ देर बाद स्पोर्ट्स स्टार की ओर से अक्षय ने एक गोल किया। मध्यांतर से कुछ समय पहले कुसौली के नवीन ने गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स स्टार के अक्षय ने एक गोल कर टीम को वापसी पर ला खड़ा किया। काफी प्रयासों के बाद भी स्पोर्ट्स स्टार की टीम बराबरी करने में नाकाम रही।
विज्ञापन


निर्णायक यतीश ओझा, सह निर्णायक नरेंद्र खत्री, गिरीश जोशी, फोर्थ ऑफिशियल भूपेंद्र चौहान थे। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, गोपाल दत्त ओझा, मोहन मेहता, देवेंद्र बिष्ट, भुवन जोशी, दिनेश जोशी, किरन महर, प्रकाश भंडारी, आशीष सौन, मनोज माहरा मौजूद थे। आंखों देखा हाल दिनेश कापड़ी ने सुनाया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25000, उप विजेता को 15000 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें