फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी, टनकपुर सड़क रही बंद, गिनीबैंड में ट्रक फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी। थल-मुनस्यारी सड़क रातीगाड़ और बनिक के पास मार्ग मंगलवार को कई घंटे तक बंद रहा। गिनीबैंड में ट्रक फंसने से यातायात बाधित रहा। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच घाट के पास बोल्डर गिरने से सुबह चार घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी मार्ग रातभर से रातीगाड़ में बंद था। सुबह सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को कई घंटे तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। रातीगाड़ के पास सुबह करीब 9 बजे यातायात बहाल हुआ। रातीगाड़ में पहाड़ी लगातार खिसक रही है। रोज सुबह मलबा सड़क पर गिरा रहता है। सड़क के निचले हिस्से को रामगंगा नदी काट रही है। बनिक के पास सड़क मध्य रात्रि से बंद थी।

मंगलवार दोपहर सवा दो बजे सड़क से मलबा हटाया जा सका। बनिक पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। खतरा बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर गिनीबैंड के पास एक एक ट्रक मलबे में फंस गया। ट्रक फंसने से यातायात बाधित हो गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक को नहीं निकाला जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें