फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान की दीवार और रेलिंग गिरने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्किंग का कार्य कर रही संस्था पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। बाद में उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि देव सिंह मैदान के नीचे बन रही पार्किंग के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इससे मैदान का करीब 20 मीटर हिस्सा ढह गया है। साथ ही दीवार और रेलिंग भी गिर गई है। कहा कि इस समय मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता भी चल रही है। इससे वहां मैच देखने आने वाले लोगों को भी खतरा बना है। उन्होंने कहा कि यदि दीवार की शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।

इससे पहले कलक्ट्रेट पर नारेबाजी करने के दौरान एसडीएम एसके पांडेय ने कार्यकर्ताओं को समझाया। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पद्मा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, पुष्पा देवी, योगिता बिष्ट, दीपक तिवारी, महिपाल वल्दिया, मदन चंद्र, नवल किशोर, कैलाश जोशी, योगेश, रजत, कमल, गणेश, मनोज, आशिफ, सुरेश आर्या, सुभाष पांडेय, कमलेश, शुभम, करन आदि थे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरना, नारेबाजी प्रतिबंधित है
पिथौरागढ़। कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी प्रतिबंधित है। धरना-प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने करीब 100 मीटर नीचे टकाना रामलीला मैदान के पास स्थल निर्धारित किया है। बावजूद इसके विभिन्न संगठनों के लोग कलक्ट्रेट के गेट पर नारेबाजी करते हुए डीएम, एसडीएम कार्यालय की ओर कूच करते हैं। इससे सरकारी कामकाज पर व्यवधान पड़ता है। एसडीएम एसके पांडेय का कहना है परिसर में नारेबाजी आदि करने पर टोकाटाकी करनी पड़ती है। यदि प्रशासन सख्त रवैया अपनाए तो कलक्ट्रेट परिसर पर नारेबाजी आदि पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें