फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थल (गौचर) में डॉक्टरों की कमी से महिलाएं भड़क गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीएम को पत्र भेजकर डॉक्टरों की नियुक्ति न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
महिलाओं ने तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छह वर्षों से डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में रोज 50 से 60 मरीज आते हैं। अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पद सृजित हैं। एक फार्मेसिस्ट के हवाले अस्पताल कर दिया गया है। कहा कि विभाग ने कभी भी थल अस्पताल में स्थायी रूप से चिकित्सकों की तैनाती नहीं की। कोई भी डॉक्टर दो-तीन महीने से अधिक अस्पताल में नहीं टिका। इस कारण लोगों को छोटी-छोटी तकलीफों के लिए भी 52 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। कहा कि दस दिन में डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में महिला मंगल दल की अध्यक्ष राखी वर्मा, ममता पंचपाल, कमला वर्मा, नीमा पाठक, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी, शीला देवी, पूजा देवी, नीमा देवी, हंसा बाफिला, शांति देवी, बबीता देवी, भावना आर्या, बीना देवी, रुकमा देवी, कमला देवी शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें