फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का दायित्व श्रम अधिकारी दीपक कुमार को सौंपा गया है। उन्होंने पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के बाद बदहाल स्थिति को सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक कर सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करने, राजस्व से संबंधित सभी मदों में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत देते हुए 10 बजे कार्यालय पहुंच उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय पर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर न होने की दशा में उस दिन अनुपस्थित करते हुए अवैतनिक कर दिया जाएगा। उन्होंने बायोमीट्रिक उपस्थिति लेने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मियों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। बैठक में प्रधान लिपिक इंद्रा चंद, जेई उमेश अवस्थी, जगदीश चंद्र सौराड़ी, नंदाबल्लभ पांडेय, सुनील कुमार, प्रियंका आर्या, सचिन, मधन सिंह बोरा, पूरन सिंह, भगवती प्रसाद पांडेय, सुमित चंद, रवि कुमार, अनीता साही, गौरव, अग्रवाल, प्रकाश पांडेय, लच्छी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें