फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया की जान बचा सकते हैं मदद को उठने वाले चंद हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के टुपरौली निवासी महेश राम और गोदावरी देवी की पुत्री प्रिया की जान उसकी मदद को उठने वाले चंद हाथ बचा सकते हैं। प्रिया के दिल में छेद है। उसका दिल्ली एम्स में इलाज होना है। गरीब परिवार के पास बेटी के इलाज के लिए धन नहीं है।
विज्ञापन


प्रिया की अक्सर तबियत खराब रहने पर परिजनों ने उसे हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि प्रिया के दिल में छेद है। दो दिन पहले हल्द्वानी से उसे दिल्ली रेफर किया गया। परिजन प्रिया को लेकर बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। एम्स में प्रिया की 6 जुलाई को जांच होनी है। दिल्ली तक जाने में स्थानीय लोगों ने इस परिवार की मदद की। इलाज में चार-पांच लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा है। गरीब परिवार के पास बेटी के इलाज के लिए रकम नहीं है। गरीब परिवार की बेटी को बचाने के लिए लोगों की मदद की जरूरत है। प्रिया के पिता महेश राम ने एसबीआई के बैंक खाते 33993196688, आईएफएससी कोड-एसबीआईएन0006958 में मदद करने की गुहार लगाई है। उधर, विधायक मीना गंगोला ने कहा है कि प्रिया के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें