मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण संस्थान में बीएडीपी योजना के तहत दस दिवसीय शिलारोहण प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर में प्रतिभागियों को शिलारोहण की बेसिक जानकारियां दी जा रही हैं।
शुक्रवार को प्रतिभागी बच्चों को शिलारोहण की बारीकियों और बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। बच्चों को शिलारोहण में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की जानकारी भी दी गई। संस्थान की ओएसडी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि शिविर में ट्रेनर चंचल प्रसाद, काशी खत्री, दीपू पवांर, त्रिभुवन, महेश धर्मशक्तू बेसिक जानकारी के साथ साथ शिलारोहण के बेहतरीन टिप्स प्रतिभागियों को दे रहे हैं।