फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


किसान संगठन से जुड़े किसान रविवार को गांधी चौक पर एकत्र हुए और धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया कि उनकी सरकार आने पर किसानों का ऋण माफ किया जाएगा, लेकिन आज किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

उनकी आरसी काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में हुई ओलावृष्टि से फसल, फल, सब्जियां चौपट हो गई हैं। बावजूद इसके किसानों की उपेक्षा की जा रही है। किसानों के आंदोलन को व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने भी समर्थन दिया। इस दौरान अनिल चंद, महेश कोठारी, जगदीश प्रसाद, प्रेम कुमार, जगदीश चंद्र, धरम सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, देवराम आदि थे।
विज्ञापन


उधर, डीडीहाट में ब्लॉक किसान संगठन से जुड़े किसानों ने रामलीला मैदान में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्जमाफी, किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देने, बीमा पालिसी का सरलीकरण करने और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष गंगा सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। इस दौरान भागीरथी देवी, गंगा देवी, मोहनी देवी, दिवान सिंह मेहता, पुष्कर सिंह, मदन सिंह आदि थे।

जूस पिलाकर तोड़ा क्रमिक अनशन
पिथौरागढ़। रोबिन किसान क्लब के अध्यक्ष अनिल चंद का क्रमिक अनशन पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने जूस पिलाकर तोड़ा। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चंद पिछले लंबे समय से क्रमिक अनशन पर थे। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें