फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसराड़ी-मरौठ सड़क के अधूरे काम के विरोध में होगा चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने डीएम सी रविशंकर को दिए पत्र में मसराड़ी से मरौठ के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का काम अधूरा छोड़ने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सड़क का काम शुरू न होने पर 10 जून को सातशिलिंग-थल सड़क के मेलापानी में चक्काजाम की चेतावनी दी है। जगदीश ने कहा कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत मसराड़ी से मरौठ के लिए तीन किमी लंबी सड़क स्वीकृत है। इसके लिए 2.4 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दो किमी सड़क सड़क काटने के बाद विभाग ने काम बंद कर दिया है। जो सड़क काटी गई है, उसे भी पक्का नहीं किया गया है। कहा है कि सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग का डीडीहाट डिवीजन कर रहा है। सड़क का काम एक साल से बंद है। सड़क अधूरी बनने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़क अधूरी छोड़ने से लोगों में रोष है। उन्होंने कहा है कि देवलथल तहसील इंटरनेट से नहीं जुड़ सकी है। इससे वहां प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इन दोनों मुद्दों का समाधान न होने पर 10 जून को मेलापानी में चक्काजाम किया जाएगा। डीएम ने कहा कि देवलथल तहसील को इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। सड़क निर्माण की जानकारी लेने के बाद जरूरी कार्यवाही पूरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें