फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच 13 दिनों का संयुक्त सैन्य अभ्यास (सूर्य किरण-13) बुधवार से शुरू होगा। इस अभ्यास में दोनों देेशों के 300 सैनिक भाग लेंगे। इस दौरान आतंकवाद के साथ रक्षात्मक अभियानों की जानकारी साझा की जाएगी। इस अभ्यास से भारत-नेपाल का रक्षा सहयोग स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन

सूर्य किरण अभ्यास एक द्विवार्षिक अभियान है। इसे दोनों देश बारी-बारी से अपने यहां आयोजित करते हैं। विभिन्न देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास की शृंखला में सैनिकों की भागीदारी के लिहाज से यह सबसे बड़ा अभ्यास है। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना की सूर्या कमान की पंचशूल बिग्रेड करेगी। अभ्यास पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय के मैदान पर 30 मई से लेकर 12 जून तक चलेगा। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल और भारत की सेना के बीच आपसी समन्वय कायम करने के साथ ही दोनों देशों के सैन्य रणनीतिक अभियानों की जानकारी परस्पर साझा करना है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और रक्षात्मक अभियानों की जानकारी एक-दूसरे से साझा करेंगी। युद्धाभ्यास में दोनों देशों के सैनिक आपदा प्रबंधन के तहत राहत और बचाव का भी अभ्यास करेंगे। भारतीय सेना की पंचशूल बिग्रेड आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

नेपाल की सेना पिथौरागढ़ पहुंची
संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए नेपाल की सेना पिथौरागढ़ पहुंच गई है। सोमवार शाम कर्नल रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में नेपाल सेना के 150 सैनिकों की टुकड़ी पिथौरागढ़ स्थित सेना मुख्यालय पहुंची। नेपाली सेना के यहां पहुंचने पर भारतीय सैनिकों ने जोरदार खैरमकदम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें