फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना स्टोन क्रशर

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पनखोली ग्राम पंचायत के पलेटा तोक में लगे स्टोन क्रशर को हटाने के लिए ग्रामीण फिर से लामबंद हो रहे हैं। इसे लेकर प्रधान, वन पंचायत के सरपंच सहित कई लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। साथ ही क्रशर नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रधान मीना कापड़ी, सरपंच परमानंद कापड़ी सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि 2006-07 से लगे सीमा सड़क संगठन के स्टोन क्रशर को हटाने के लिए गांव के लोग आवाज उठा चुके हैं। इस क्रशर से 200 मीटर की दूरी पर राजकीय इंटर कॉलेज और 100 मीटर के फासले पर आबादी है। साथ ही प्लांट के धुएं से पर्यावरण एवं पानी के स्रोत दूषित हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इसे यहां से स्थानांतरित करने का कई बार प्रशासन आश्वासन दे चुका है, मगर ये क्रशर अब तक हटाया नहीं जा सका। उधर, लोगों की मांग पर पिछले माह प्रशासन ने खनन अधिकारी को जांच का आदेश दिया था, मगर अभी यह जांच पूरी नहीं हो सकी है। अब ग्रामीणों ने एक बार फिर क्रशर को हटाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


यदि बगैर अनुमति के प्लांट लगा है और प्लांट से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, तो इस बिंदु की जांच की जाएगी। रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। -संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम सदर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें