फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी का वाहन नदी में गिरा, चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से 35 किमी दूर दर गांव में एनएचपीसी का वाहन धौलीगंगा में गिर गया है। वाहन में अकेला चालक ही था। आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस की टीम देर शाम तक तलाश में जुटी रही लेकिन चालक का पता नहीं चल सका। रविवार को एनएचपीसी का स्टाफ अनुबंधित स्कार्पियो वाहन संख्या यूके 05 टीए 2527 और एक अन्य वाहन से पंचाचूली गया था।

शाम छह बजे धारचूला वापसी के दौरान सारा स्टाफ दूसरे वाहन में सवार हो गया। स्कार्पियो चालक मनोज भट्ट (24) अकेले धारचूला रवाना हुआ। सोमवार को मनोज एचएचपीसी कार्यालय नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। हादसे की आशंका पर पुलिस चालक और वाहन की तलाश में जुट गई। दर सड़क मार्ग में एक स्थान पर वाहन की नंबर प्लेट और बॉडी के कुछ क्षतिग्रस्त हिस्से मिले। तहसीलदार ललित तिवाड़ी, थानाध्यक्ष पीएस नेगी समेत तमाम प्रशासनिक अमले के पहुंचने के बाद पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्थान पर वाहन के अवशेष मिले, वहां गहरी खाई और नदी है। चालक मनोज अस्कोट का रहने वाला है और घटधार में पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ किराए पर रहता है। वाहन धारचूला निवासी पूजा वर्मा पत्नी संदीप वर्मा का है। तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को भी चालक की तलाश की जाएगी। एनएचपीसी के मुुख्य अभियंता अनिल कुुमार ने दुर्घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें