फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ एकादश और शिक्षा विभाग को मिले एक-एक अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएमओ एकादश और शिक्षा विभाग के बीच मुकाबला बारिश से बाधित होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। मुकाबले का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडे ने किया।
विज्ञापन


सीएमओ एकादश ने 123 रन बनाए। इसमें अनिल ने 36, देवराज ने 24 रन बनाए। शिक्षा विभाग की ओर से भरत ने 4 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी शिक्षा विभाग की टीम 2.1 ओवर में एक विकेट पर 3 रन ही बना पाई थी कि बारिश के कारण मैच स्थगित हो गया। इस पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

इस दौरान नेशनल खिलाड़ी प्रकाश जोशी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रतियोगिता समन्वयक उमेश जोशी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश ढुकरियाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत, जिला मलेरिया अधिकारी जेपी कश्यप, देव सिंह बिष्ट, पुष्कर चंद, कौशल उप्रेती आदि मौजूद थे। बृहस्पतिवार को एसपी एकादश और शिक्षा विभाग के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें