पिथौरागढ़। संत निरंकारी मंडल ने स्वच्छता अभियान चलाकर इंदिरा पार्क की सफाई की और 80 पौधे रोपे। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। निरंकारी मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि निरंकारी मिशन के संस्थापक बाबा हरदेव सिंह महाराज द्वारा चलाए गए स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम को आगे भी जारी रखा जाएगा।
इंदिरा पाक में चलाए गए स्वच्छता और पौधरोपण अभियान का शुभारंभ निरंकारी मंडल के प्रचारक गणेश कोहली, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती और निरंकारी मंडल पिथौरागढ़ के संयोजक जोगेंद्र सिंह अरोड़ा ने किया। इस दौरान जीवन सिंह उत्साही, सुरेंद्र कुमार बाड़ी, चंद्रशेखर, रजनीश अरोड़ा, विक्रम वाल्मीकि, कमल, पुष्पा, बबली आदि मौजूद थे।