पिथौरागढ़। केंद्रीय सूचना प्रसारण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार 23 फरवरी को पिथौरागढ़ के एक दिनी दौरे पर पहुंच रही हैं। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री राजकीय विमान से सुबह 11.15 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगी। मंत्री पिथौरागढ़ में चल रहे सीमांत वसंतोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दोपहर 1.45 बजे जिला पंचायत सभागार में होने वाले कार्यक्रम में आकाशवाणी केंद्र अल्मोड़ा और चंपावत के एफएम ट्रांसमीटर का शिलान्यास करेंगी। मंत्री 2.45 बजे विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।