फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजम में एक साल बाद परिवार कल्याण शिविर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम में एक साल बाद महिलाओं के लिए दो दिनी परिवार कल्याण शिविर लगाया गया। हालांकि, शिविर की अव्यवस्थाओं से भी महिलाओं को जूझना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को पहले दिन डॉक्टरों की टीम दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंची, लेकिन क्षेत्र में बिजली न होने के कारण दो बजे जनरेटर आने के बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकी। पहले दिन 100 से अधिक महिलाएं परिवार नियोजन अपनाने की मंशा के साथ अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन केवल 45 महिलाओं का ही पंजीकरण किया गया। डॉ. रेनू पांगती ने 29 महिलाओं की नसबंदी की। बृहस्पतिवार को 30 महिलाओं की नसबंदी की गई।

तेजम के प्रधान लक्ष्मण सिंह, बोरागांव के प्रधान देवेंद्र सिंह, नाचनी की प्रधान दमयंती धर्मशक्तू, क्वीटी की प्रधान मीना द्विवेदी, बैसखाल की प्रधान चंद्रकला दानू, हुपली के प्रधान गोविंद सिंह ने हर तीसरे माह क्षेत्र में परिवार कल्याण शिविर लगाने की मांग की है। एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि तीसरे महीने शिविर लगाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें