फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री देउबा जीते पर पत्नी चुनाव हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पश्चिमी नेपाल के डडेलधुरा सीट से प्रधानमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी शेरबहादुर देउबा चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनकी पत्नी डॉ. आरजू राणा कैलाली जिले से चुनाव हार गई हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री को डडेलधुरा एमपी सीट पर 28044 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी वाम गंठबंधन के लेखराज को 21115 वोट मिले। पश्चिमी नेपाल से कांग्रेस के खाते में यही एकमात्र सीट आई है।
विज्ञापन


वहीं, कैलाली जिले से चुनाव लड़ रही देउबा की पत्नी डॉ. आरजू राणा चुनाव हार गई हैं। उनको 22322 वोट मिले, जबकि इस सीट पर विजयी एमाले के नारदमुनि को 27202 वोट मिले। उधर, कंचनपुर जिले की तीनों एमपी सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक की सूचना के अनुसार तीनों सीटों पर वाम गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें