फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान आधारित नाटक में मूनाकोट को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के दौरान प्रदर्शित विज्ञान पर आधारित नाटक में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मूनाकोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित एक दिनी विज्ञान महोत्सव में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य रक्षा, गणितीय प्रतिरूपण, अपशिष्ट प्रबंधन, डिजिटल एवं तकनीकी ज्ञान, संसाधन प्रबंधन और परिवहन एवं संचार विषय पर मॉडल पेश किए।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडलों का निरीक्षण किया। उद्घाटन अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने जिले में विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धि की जानकारी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी एके गुंसाई, खंड शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, देवसिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत, केएनयू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद टम्टा ने बताया कि जिले के आठ विकासखंडों के विद्यार्थी इस आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक कौस्तुभ जोशी को स्मृति चिन्ह दिया गया। इसके अलावा विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाले नीरज कुमार जोशी, मुकेश उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक के तौर पर चंद्रदीप धामी, संतोष भट्ट, ललित मोहन धामी, महेश चंद्र जोशी, करन सिंह थापा, गंगा प्रसाद पंत, सुनील उप्रेती, प्रेम धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें