पिथौरागढ़। दीपोत्सव पर नगर के जाजरदेवल स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड बनाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर कक्षाओं के छात्रों ने दीपावली के आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। छात्रों ने इसके लिए विशेष रूप से वाटर कलर, आकर्षक कलर पेपर और रंग-बिरंगी पेंसिल का प्रयोग करते हुए कार्डस बनाए।
इन कार्ड पर दीपावली की शुभकामनाओं के साथ सफाई रखने, पटाखों का कम से कम प्रयोग करने और दीपोत्सव पर मिट्टी के दीये जलाने की भी अपील की गई। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ग्वाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किए।
इसमें विभिन्न कक्षाओं से काजल कुमारी, गौतम नगरकोटी, अनुष्का प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर साक्षी, भूमि बेरी, प्रियांशु जोशी, तृतीय स्थान पर हिमांशु जोशी, कशिश चंद, निशा मुलसुनी, पूजा जोशी, नीतेश कुमार रहे। विद्यालय की प्रबंधक रमन सेठी ने स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए।