फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कन्याल की याद में बने प्रवेश द्वार का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के शहीद भनड़ा गांव के लाल नारायण सिंह कन्याल की याद में डीडीहाट-भनड़ा मार्ग पर बने प्रवेश द्वार का शनिवार को विधायक विशन सिंह चुफाल ने लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि वीर सपूतों के सम्मान से और लोगों को भी देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


कहा कि शहीद कन्याल का भारत-चीन की लड़ाई में अहम योगदान रहा है। उन्होंने देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीद के सम्मान में बना प्रवेश द्वार उनकी याद दिलाता रहेगा। इस दौरान शहीद की वीरांगना तुलसी देवी, पुत्र दान सिंह कन्याल भी मौजूद थे। लोगों ने शहीद के सम्मान में प्रवेश द्वार का निर्माण कराने के लिए विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें