फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी की मांग पर किसानों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के कर्ज माफ करने की मांग को लेकर सोमवार को किसान संगठन के बैनर तले जुलूस निकला। मांग की गई कि किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं, सूखा राहत की राशि का भुगतान किया जाए, जिन किसानों को बैंकों से वसूली के नोटिस गए हैं उनको वापस मंगाया जाए। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन होगा और 25 जुलाई से किसान क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार बेफिक्र होकर बैठी है। इस तरह की संवेदनहीनता से किसानों का दर्द ज्यादा बढ़ रहा है। किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि किसानों पर हो रहे अत्याचार के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोई भी नीति किसानों के पक्ष में नहीं है। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। सरकार से मांग की गई कि किसानों का समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। जुलूस के बाद कुछ देर के लिए धरना दिया गया। इस मौके पर किसान संगठन के संरक्षक शंकर राम कोहली, भुवन बोरा, प्रेम कुमार, बलवंत सौन, चंचल सिंह समेत तमाम लोग थे। 25 जुलाई से शुरू होने वाले क्रमिक अनशन पर बैठने वालों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें