फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

थल (पिथौरागढ़)। पांखू घाटी में रोजाना करीब दस घंटे तक हो रही विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने रविवार को पांखू बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि कटौती तत्काल बंद नहीं की गई तो विद्युत विभाग के दफ्तर में तालाबंदी कर दी जाएगी। पिछले तीन महीने से लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। इसका असर लोगों की दिनचर्या और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। गर्मी के सीजन में हो रही कटौती से लोगों की मुसीबत ज्यादा बढ़ने लगी है।

ग्राम प्रधान गोविंद जोशी के नेतृत्व में एकत्र उपभोक्ताओं ने कहा कि अधिकारी शिकायतों पर कोई गौर नहीं करते। रोज सुबह नौ बजे बिजली चली जाती है और शाम को सात बजे आती है। उसके बाद भी बार-बार कटौती की मार झेलनी पड़ती है, जबकि अन्य इलाकों में लगातार बिजली की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारी इस समस्या के बारे में उपभोक्ताओं को कभी कोई जानकारी नहीं देते। विद्युत कटौती के बारे में अग्रिम सूचना भी नहीं दी जाती। प्रदर्शन में मनोज कार्की, जगदीश माहरा, चिंतामणि जोशी, होशियार सिंह कार्की, लाल सिंह, शोभा पाठक, भैरव दत्त पाठक आदि लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें