फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के 11 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी रविवार को पुणे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

5वीं इंडिया ताइक्वांडो पूमसे नेशनल चैंपियनशिप (कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग) का आयोजन महाराष्ट्र के महालुंगे स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 से 11 जुलाई तक होगा। कोच जितेंद्र धामी ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें उम्मीद है कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पिथौरागढ़ और उत्तराखंड का नाम रोशन करेगी।
इस अवसर पर जिला सचिव कमलेश मखौलिया, नवीन लुंठी और सुरेश बहादुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


इनका हुआ चयन...प्रकाश धामी, शीतल कुंवर, अजय कुमार, लक्षिता बोथियाल, सौम्या भट्ट, प्रियांशी बोरा, अंशिका लोहिया, अदिति वाल्दिया, कुनाल गिरी, शान कत्यात और विशाल थापा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें