फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर न होने से 108 वाहन एक सप्ताह से खड़ा

Sun, 10 Sep 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में 108 सेवा की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां का 108 आपात सेवा वाहन टायर न होने के कारण एक हफ्ते से खड़ा है। इसके चलते मरीजों को आपात समय में इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस अव्यवस्था के खिलाफ रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण पहाड़ पर 108 आपात सेवा बंद होने की स्थिति में पहुंच गई है। 
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार 108 आपात सेवा के वाहनों के लिए टायर और डीजल तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कहा कि मुनस्यारी आपदा प्रभावित क्षेत्र है। यहां पर आकस्मिक घटनाएं होती रहती हैं। सरकार की ओर से जानबूझकर यहां की सेवा को बंद करने साजिश की जा रही है। 

इससे पहले भी 108 सेवा का संचालन सही ढंग से नहीं हुआ। कई बार यह वाहन रास्ते में ही खराब हो गया था और मरीजों को दूसरी व्यवस्था से अस्पताल ले जाना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 108 सेवा का संचालन सही ढंग से नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम दानू, योगेश फर्स्वाण, दान सिंह बगरी, देवा राणा, राजू, हरीश, प्रकाश समेत अन्य लोग थे। इधर, 108 सेवा को यदि किसी मरीज को ले जाने के लिए कॉल किया जा रहा है तो उसे सेवा उपलब्ध नहीं है का जवाब मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें